Article Writing कैसे करें – आर्टिकल लिखना सीखें (Article Writing In Hindi)

Article Writing In Hindi: आज का यह लेख उन लोगों के लिए है जो इंटरनेट पर लेखन कला को सीखना चाहते हैं Article Writing से पैसे कमाना चाहते हैं.

सही शब्दों में आर्टिकल लिखने का मतलब होता है अपने ज्ञान को लोगों तक सरल शब्दों में पहुँचाना जिससे पाठकों को आर्टिकल में लिखी गयी हर बात समझ में आनी चाहिए और वे बिना बोर हुए अंत तक आर्टिकल पढ़ सकें.

आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको Article Kaise Likhe, आर्टिकल लिखने का तरीका, आर्टिकल लिखते समय ध्यान देने वाली बातें और लेखक कैसे बने, आर्टिकल राइटिंग इन हिंदी की सारी जानकारी आसान शब्दों में आपके साथ साझा करेंगें.

आर्टिकल कैसे लिखते हैं से पहले यह जानना आवश्यक है कि आखिर आर्टिकल क्या होता है, इसलिए सबसे पहले जानते हैं कि आर्टिकल क्या है.

Article Writing कैसे करें – आर्टिकल लिखना सीखें (Article Writing In Hindi)
सामग्री की तालिका

आर्टिकल क्या होता है (What is Article in Hindi)

आपने अख़बार, किताबें, मैगजीन या ब्लॉग में लिखे आर्टिकल तो देखे होंगे, आपने देखा होगा उन सभी में एक विषय के बारे में स्पष्ट रूप से बात की गयी होती है. जिसे कोई भी पढ़ सकता है और उसमें लिखे शब्दों को समझ सकता है.

आर्टिकल को हिंदी में लेख कहा जाता है. आर्टिकल या लेख एक ऐसा माध्यम होता है जिसके द्वारा हम अपने विचारों, अनुभव या राय को दुनिया में लोगों तक लिखित रूप में पहुंचा सकते हैं.

आर्टिकल लेखन क्या है (Article Writing In Hindi)

आप भी आर्टिकल लिख सकते हैं, लेकिन आर्टिकल लिखने के लिए आपको किसी भी एक विषय में अच्छी जानकारी होनी चाहिए या फिर आप किसी विषय के बारे में अच्छे से अध्ययन करके भी हिंदी या इंग्लिश में आर्टिकल लिख सकते हैं.

आर्टिकल भी दो प्रकार से लिखा जाता है – एक तो वह जिसमें हर एक शब्द का कुछ न कुछ अर्थ होता है जैसे कोई किताब, धार्मिक किताबें, लेखक के द्वारा लिखी गयी कहानियां आदि. इस प्रकार के लेख को लिखने के लिए आपको बहुत सोच समझकर आर्टिकल लिखना पड़ता है.

दूसरा प्रकार का आर्टिकल होता है जिसमें पूरे अध्ययन के साथ किसी एक विशेष विषय के ऊपर जानकारी लिखी होती हैं, जैसे कि Blog Post, ख़बरें आदि. यदि आप एक अच्छा आर्टिकल लिखना सीख जाते है तो आसानी से आर्टिकल से पैसे कमा सकते है.

आर्टिकल लिखने का तरीका (Article Writing Format In Hindi)

Article Kaise Likhe जानने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आर्टिकल को लिखने का तरीका क्या है. किसी भी आर्टिकल को एक Format में लिखा जाता है मतलब क्रमबद्ध तरीके से लिखा जाता है.

एक लेखक को यह पता होना चाहिए कि आर्टिकल लेखन में कौन सी चीजें पहले लिखनी है और कौन सी चीजें बाद में. एक लेख को लिखने के लिए आप निम्न Format का इस्तेमाल करें.

#1 – परिचय के साथ शुरुवात करें (Opening Section)

जब भी आप आर्टिकल लिखना शुरू करें तो पहले पैराग्राफ में को बहुत ध्यान से लिखें, क्योकि आपका पहला पैराग्राफ ही तय करता है कि पाठक आपके द्वारा लिखे गए लेख को पूरा पढ़ेगा या नहीं.

आप अपने पहले पैराग्राफ में अपने लेख के बारे में बताइए कि आपने लेख के अन्दर किन विषयों के बारे में लिखा है. आपके लेख को पढ़कर एक पाठक को क्या जानकारी मिलेगी, पाठक को क्या फायदा होगा आदि प्रकार की सभी जानकारी अपने पहले पैराग्राफ में लिखें.

जैसे कि आप कंप्यूटर के बारे में आर्टिकल लिखने वाले हैं तो आप पहले पैराग्राफ में कंप्यूटर के बारे में थोड़ी जानकारी लिखें और पाठकों को बताएं कि आपको इस लेख में क्या जानने को मिलेगा.

आर्टिकल का opening Section कैसे लिखें सीखने के लिए आप इन्टरनेट पर मौजूद Blog को पढ़ सकते हैं किसी अख़बार को पढ़ सकते हैं.

#2 – लेख के बारे में लिखें (Main Section)

आर्टिकल का दूसरा भाग होता है Main Section. यह किसी भी लेख का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है. इसमें आपको अपने लेख को पाठकों को पूरा समझाना है.

लेख का Main Section लिखने से पहले एक Structure  अवश्य बना लें कि कौन से Topic को कब लिखना है और किस Topic से आपको अपने आर्टिकल की शुरुवात करनी है.

माना कि जैसे आप कंप्यूटर पर एक आर्टिकल लिख रहे हैं तो आपका आर्टिकल का Structure  इस प्रकार से होगा –

  • कंप्यूटर क्या है
  • कंप्यूटर का इतिहास
  • कंप्यूटर की पीढियां
  • कंप्यूटर के प्रकार
  • कंप्यूटर की विशेषताएं 
  • कंप्यूटर के उपयोग
  • कंप्यूटर के फायदे
  • कंप्यूटर के नुकसान

आप इस प्रकार से अपने लेख का पूरा ढांचा बना लें ताकि आपको लेख लिखने में कोई परेशानी न हो.

#3 – लेख को ख़त्म करें (Closing Section)

आर्टिकल का यह अंतिम Section होता है. Closing Section में आपको अपने लेख को ख़त्म करना होगा. अपने Closing Section में आप पाठकों के सुझाव ले सकते हैं, उन्हें लेख को शेयर करने के लिए कह सकते हैं.

तो इस प्रकार से आप किसी भी विषय पर आर्टिकल लिख सकते हैं.

आर्टिकल कैसे लिखें (Write Article in Hindi)

अभी तक आप जान गए होंगे कि किसी भी लेख को लिखने का तरीका क्या होता है अब जानेंगे कि Article Kaise Likhe. आपको  Format तो पता है आर्टिकल लिखने का लेकिन अब महत्वपूर्ण बिंदु यह आता है कि आर्टिकल को लिखते कैसे हैं.

किसी भी आर्टिकल को आप निम्न प्रकार से लिखें –

#1 – आर्टिकल लिखने से पहले अच्छे से रिसर्च कर लें

आर्टिकल लिखने से पहले अच्छे से रिसर्च जरुर कर लें, आप जिस भी विषय पर आर्टिकल लिखने वाले हैं उसकी सही और सटीक जानकारी एकत्र कर लें.अगर आप पाठकों को गलत जानकारी देंगे तो वह आगे आपका लेख पढना पसंद नहीं करेंगे.

#2 – आर्टिकल शांत वातावरण में लिखें

आर्टिकल लिखने के लिए हमेशा एक शांत वातावरण का चयन करें. शांत जगह पर आपका दिमाग ज्यादा तेजी से नए विचार बना सकता है. और शांत वातावरण में आपको Disturb करने वाला भी कोई नहीं होगा आप ज्यादा फोकस के साथ एक बेहतरीन लेख लिख सकते हैं.

#3 – लिखने से पहले ब्लूप्रिंट बना लें

आर्टिकल लिखने से पहले आर्टिकल का ब्लूप्रिंट बना लें. ब्लूप्रिंट होता है कि आर्टिकल में लिखने वाले सभी चीजों की लिस्ट. ब्लूप्रिंट बना लेने से आपको आर्टिकल लिखते समय ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा और आप जल्दी एक अच्छा लेख लिखकर तैयार कर सकते हैं.

#4 – जीरो से लिखना शुरू करें

आर्टिकल को जीरो से लिखना शुरू करें और अपने आर्टिकल को ऐसा बनायें कि सभी आयु वर्ग के लोग आपके आर्टिकल को पढ़ सकते हैं. मतलब कि आर्टिकल बच्चे, नौजवान और बूढ़े सभी के मतलब का हो.

#5 – आसान शब्दों का प्रयोग करें

अपने आर्टिकल में हमेशा सरल भाषा और आसान शब्दों का प्रयोग करें. ऐसे शब्दों का प्रयोग करने से बचे जो किसी पाठक की समझ से परे हों.

#6 – एक पूरा आर्टिकल लिखें

हमेशा एक पूरा आर्टिकल लिखने की कोशिस करें, पूरा आर्टिकल वह होता है जिसमें किसी भी विषय के बारे में पूरी जानकारी होती है. मतलब कि जो भी आर्टिकल आप लिख रहें है उसके बारे में पूरी जानकारी लिखना बहुत जरुरी है.

आधी – अधूरी जानकारी वाले आर्टिकल पाठकों को भाते नहीं हैं. और आप भी जानते होंगे कि अधूरा ज्ञान हमेशा खतरनाक होता है.

#7 – छोटे – छोटे पैराग्राफ लिखें

आर्टिकल को हमेशा छोटे – छोटे पैराग्राफ में ही लिखें. आपने भी अक्सर Notice किया होगा कि अगर पूरी बात को एक लम्बे पैराग्राफ में लिख दिया जाता है उसे पढने में उतना मजा नहीं आता है.

वही दूसरी ओर छोटे – छोटे पैराग्राफ लिखने से पाठकों को पढने में मजा आता है और आर्टिकल भी अच्छा पढने योग्य लगता है.

#8 – पाठकों का उत्साह बनाये रखें

आर्टिकल को लिखते समय पाठकों का उत्साह भी बनाये रखें. ऐसा न हो कि पाठक आर्टिकल को बीच में छोड़कर ही चले जाएँ. पाठकों का उत्साह बनाये रखने के लिए आप बीच – बीच में लेख के विषय से सम्बंधित कोई कहानी बता सकते हैं. पाठकों को प्रशन पूछ सकते हैं, आदि प्रकार के बहुत सारे तरीकें है जिसके द्वारा आप पाठकों का उत्साह बनाये रख सकते हैं.

#9 – ऐसा लेख लिखें जैसे आप पाठकों से बात कर रहे हो

आपने अधिकतर देखा होगा लोग YouTube देखना ज्यादा पसंद करते हैं कोई आर्टिकल पढने की तुलना में. क्योकि विडियो में Creater बातें करता है जिससे कि विडियो देखने में उत्साह बना रहता है.

आप भी अपने आर्टिकल को इस प्रकार लिखें जैसे कि आप लोगों से बाते कर रहे हैं. ऐसा लेख लिखने के लिए आप लेख में बीच में कुछ इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं –

  • क्या आपको पता है
  • क्या आप मुझे बता सकते हैं
  • आप ही बताइए
  • जरा सोचिये

इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग करके आप पाठक को अपने लेख में शामिल कर लेते हैं जिससे उसे पढने में मजा आएगा और वह बिना बोर हुए पुरे आर्टिकल को पढ़ेगा.

#10 – पब्लिश करने से पहले खुद पढ़ें

आर्टिकल को पढने से पहले एक बार खुद पुरे आर्टिकल को पाठक के नजरिये से पढ़े. इससे आपको आर्टिकल में होने वाली गलतियों के बारे में पता चलेगा और आप शब्दों का सही तालमेल बैठा सकते हैं. जब आप एक बार पूरा आर्टिकल पढ़ लें तभी जाकर आर्टिकल को पब्लिश करें.

तो यह थे सभी 10 तरीके जिनको Follow करके आप एक अच्छा आर्टिकल लिख सकते हैं.

आर्टिकल लिखते समय ध्यान में रखने वाली बातें

आर्टिकल लिखते समय आपको कुछ सावधानी भी बरतनी चाहिए जैसे कि –

  • आर्टिकल को हमेशा क्रमवाइज लिखें.
  • अपने आर्टिकल में हैडिंग का प्रयोग करें.
  • छोटे – छोटे पैराग्राफ लिखें.
  • आर्टिकल में सही जानकारी दें.
  • अपने आर्टिकल में कुछ नयी जानकारी भी लिखें.
  • पाठकों की जरुरत के अनुसार लिखें.
  • लेख लिखते समय सरल और बोल – चाल वाली भाषा का प्रयोग करें.
  • पाठकों को भी अपने आर्टिकल में शामिल करें.
  • आर्टिकल में Image का इस्तेमाल करें. कम से कम एक image अपने आर्टिकल में जरुर प्रयोग करें.

यह थी कुछ छोटी – छोटी बातें जिन्हें आप  आर्टिकल लिखते समय इस्तेमाल कर सकते हैं.

 पहला आर्टिकल कैसे लिखें

जब आप खुद को एक लेखक के रूप में स्थापित करने के लिए लेखन की शुरुवात करते हैं तो पहला आर्टिकल लिखते समय आपको निम्न बातों का ध्यान देना जरुरी होता है –

  • आर्टिकल लिखते समय बिलकुल न घबराएँ, पुरे आत्मविश्वास के साथ आर्टिकल लिखें.
  • पहला आर्टिकल लिखते समय रिसर्च गहरी होनी चाहिए, कोई भी गलत जानकारी अपने लेख में मत लिखें.
  • अपने अनुभवों को अपने लेख में झोंक दें.
  • ऐसा बिलकुल भी न सोचे कि लोग आपके आर्टिकल को पसंद करेंगे या नहीं, अपनी तरफ से अपना 100 प्रतिशत दें. 

आर्टिकल लिखने से पहले क्या करें

आर्टिकल लिखना शुरू करने से पहले आपको रिसर्च बहुत अच्छे प्रकार से कर लेनी है और साथ में अपने पुरे आर्टिकल का एक ब्लूप्रिंट बना लेना है जिससे आपको लेखन में आसानी होगी.

आर्टिकल में क्या लिखें

आर्टिकल में आप हमेशा उन ही बिन्दुओं के बारे में लिखें जिस विषय पर आप आर्टिकल लिख रहे हैं. सटीक और स्पष्ट जानकारी पाठकों तक पहुँचाने की कोशिस करें.

आर्टिकल लिखने के बाद क्या करें

आर्टिकल लिखने के बाद आपके पास बहुत सारे माध्यम उपलब्ध है जहाँ पर आप अपना आर्टिकल पब्लिश कर सकते हैं जैसे –

  • अगर आपका खुद का ब्लॉग है तो अपने ब्लॉग में पब्लिश कर दें.
  • किसी दुसरे Blogger को आर्टिकल लिखकर दे सकते हैं. जिसमें Guest Post और Content Writing शामिल है.
  • किसी News Channel में आप अपना आर्टिकल दे सकते हैं.
  • अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आप आर्टिकल पब्लिश कर सकते हैं.
  • अगर आप थोडा सर्च करेंगे तो इन्टरनेट पर आपको बहुत सी ऐसी वेबसाइट मिल जाएँगी जहाँ पर आपको आर्टिकल पब्लिश करने के पैसे मिलते हैं.

आर्टिकल कितना लम्बा लिखें

आर्टिकल की लम्बाई इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस विषय पर आर्टिकल लिख रहे हैं.

अगर आप एक ऐसे विषय पर आर्टिकल लिख रहे हैं जिसमें ज्यादा लिखने की जरुरत नहीं है और आप उसमें जबरदस्ती ज्यादा लिख रहे हैं तो पाठकों के नजरिये से वह आर्टिकल फालतू होगा.

और वही आप ऐसे विषय पर आर्टिकल लिख रहे हैं जिसमें ज्यादा जानकारी लिखने की जरुरत है और आप उस आर्टिकल को आधी जानकारी के साथ पब्लिश करते हैं तो वह आर्टिकल भी पाठकों के नजरिये से अच्छा नहीं होगा.

 इसलिए आर्टिकल की लम्बाई हमेशा टॉपिक के अनुसार ही लिखें. फालतू की बातें अपने आर्टिकल में add न करें.

अच्छा आर्टिकल कैसे लिखें

एक अच्छा आर्टिकल लिखने के लिए निम्न बातें ध्यान में रखें

  • अपने Title को आकर्षक लिखें.
  • पहले पैराग्राफ में पाठकों का संशय बनाये रखे.
  • आर्टिकल के टॉपिक के अनुसार heading का चयन करें.
  • छोटे – छोटे पैराग्राफ लिखें
  • आर्टिकल को क्रमबद्ध तरीके से लिखें.
  • आर्टिकल में हमेशा आसान शब्दों का इस्तेमाल करें.

आर्टिकल लिखने का अभ्यास कैसे करें

आर्टिकल लिखने का अभ्यास करने के लिए आप अपना खुद का एक Blog बना सकते हैं और उसमें आर्टिकल लिखने का अभ्यास कर सकते हैं. Blog में आर्टिकल लिखने से आपको यह फायदा होगा कि आप समझ सकेंगे कि लोग आपके आर्टिकल को पसंद कर रहे हैं या नहीं.

ब्लॉग के लिए आर्टिकल कैसे लिखें

ब्लॉग के लिए आर्टिकल लिखने के लिए आप निम्न बातों का धयन रखें –

  • आर्टिकल में अलग – अलग प्रकार के Heading का प्रयोग करें जैसे कि H1, H2, H3, H4 आदि.
  • आर्टिकल में Keyword का इस्तेमाल करें.
  • आर्टिकल में छोटे – छोटे पैराग्राफ का इस्तेमाल करें.
  • हफ्ते में कम से कम 2 आर्टिकल पब्लिश करें.
  • ब्लॉग आर्टिकल में कम से कम एक Image का इस्तेमाल करें.
  • Image में Alt tag का इस्तेमाल करें.
  • टाइटल और डिस्क्रिप्शन को आकर्षक लिखें.
  • सर्च इंजन की गाइडलाइन के अनुसार आर्टिकल लिखें.

SEO Friendly आर्टिकल कैसे लिखें

एक SEO Friendly आर्टिकल वह होता है जिसे सर्च इंजन पर रैंक करवाने के लिए लिखा जाता है. SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखते समय निम्न बातों को ध्यान में रखें –

  • सबसे पहले Keyword Research कर लेवें 
  • Title में अपने Keyword का इस्तेमाल करें.
  • पहले पैराग्राफ में अपने Focus Keyword का इस्तेमाल करें.
  • किसी भी एक heading में Focus Keyword का इस्तेमाल करें.
  • अपने आर्टिकल में LSI Keywords का प्रयोग करें.
  • अंतिम पैराग्राफ में Focus Keyword का इस्तेमाल करें.
  • आर्टिकल के डिस्क्रिप्शन में भी Focus Keyword का इस्तेमाल करें.
  • Permalink में भी अपने keyword को रखें.
  • Internal Linking करें.
  • जरुरत पड़ने पर Outbound Link का प्रयोग करें.

FAQ For Article kaise Likhe

आर्टिकल क्या होता है?

आर्टिकल एक ऐसा जरिया होता है जिसके द्वारा हम लिखित रूप में अपने ज्ञान या अनुभव को लोगों तक पंहुचा सकते हैं.

आर्टिकल लिखकर कितने पैसे कमा सकते हैं?

अगर आप अभी आर्टिकल राइटिंग की शुरुवात कर रहे हैं तो आप महीने में 10 से 15 हजार रूपये कमा सकते हैं लेकिन बाद में जब आप अच्छे लेखक बन जाते हैं तो आप खुद की किताबें लिखकर पब्लिश कर सकते हैं और लाखों रूपये महीने कमा सकते हैं.

एक आर्टिकल का ढांचा कैसा होता है?

किसी भी आर्टिकल में तीन महत्वपूर्ण भाग होते हैं – Opening Section, Main Section और Closing Section. इन तीन Point को फॉलो करके आप एक अच्छा आर्टिकल लिख सकते हैं.

एक लेखक कैसे बने?

इस लेख में बताये गए आर्टिकल लिखने के तरीकों को ध्यान में रखकर आप एक अच्छे लेखक बन सकते हैं.

निश्कर्ष: आर्टिकल राइटिंग इन हिंदी 

तो दोस्तों इस लेख के माध्यम से हमने आपको आर्टिकल कैसे लिखे जाते हैं कि पूरी जानकारी हिंदी भाषा के आसान शब्दों में दी है जिसे पूरा पढने के बाद आप समझ गए होंगे कि आर्टिकल कैसे लिखते हैं.

अगर आप एक अच्छे लेखक बन जायेंगे तो आप आर्टिकल लिखर महीने के अच्छे पैसे कमा सकते हैं, बस आपको जरुरत है निरंतर अभ्यास करने की.

आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा लिखा गया लेख Article Kaise Likhe जरुर पसंद आया होगा आप इस लेख Article Writing in Hindi को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें और उनकी भी मदद करें.

3 thoughts on “Article Writing कैसे करें – आर्टिकल लिखना सीखें (Article Writing In Hindi)”

Leave a Comment