GenYoutube: जेन यूट्यूब से ऑडियो विडियो डाउनलोड कैसे करें

GenYoutube Video Downloader In Hindi: अगर आप YouTube से किसी भी विडियो को अपने मोबाइल की गैलरी में डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Third Party सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन की मदद लेनी पड़ती है. GenYoutube भी एक थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर है जिसके द्वारा आप किसी भी YouTube विडियो को डाउनलोड कर सकते हैं.

वैसे मार्केट में अनेक सारे YouTube Video Downloader मौजूद हैं लेकिन वर्तमान समय में GenYoutube एक बहुत ही Popular YouTube Video Downloader बन चुका है जिसका इस्तेमाल अनेक सारे यूजर करते हैं. इसलिए हमने सोचा क्यों ना आज आपको GenYoutube वेबसाइट के बारे में जानकारी प्रदान करवाई जाये.

आज के इस आर्टिकल में हम आपको GenYoutube क्या है, GenYoutube से YouTube ऑडियो और विडियो डाउनलोड कैसे करें, GenYoutube की विशेषतायें और क्या GenYoutube से YouTube विडियो डाउनलोड करना लीगल है या नहीं आदि सभी जानकारी देंगें.

तो GenYoutube के बारे में जानने के लिए बने रहिये हमारे साथ इस लेख के अंत तक – गेन यूट्यूब से विडियो डाउनलोड कैसे करें.

GenYoutube Video Downloader - जेन यूट्यूब से ऑडियो विडियो डाउनलोड कैसे करें

जेन यूट्यूब क्या है (GenYoutube In Hindi)

GenYoutube एक ऑनलाइन सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से आप किसी भी YouTube विडियो को डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप की सबसे ख़ास बात यह है कि आप जिस भी Quality में विडियो डाउनलोड करना चाहते हैं उस quality में विडियो डाउनलोड कर सकते हैं.

जैसे कि आप Mp4, Mp3, WebM, 3GP, FLV, SD, HD आदि quality में विडियो डाउनलोड कर सकते है. GenYoutube YouTube विडियो को फ़ास्ट डाउनलोड करने की अनुमति देता है.

आपको जिस भी YouTube विडियो को डाउनलोड करना है उसकी लिंक को कॉपी करके इस वेबसाइट में पेस्ट कर दीजिये और फिर आप अपने अनुसार किसी भी फॉर्मेट Quality में विडियो को डाउनलोड कर सकते हैं.

GenYoutube सॉफ्टवेयर की शुरुवात साल 2017 में हुई थी. GenYoutube की शुरुवात YouTube Alternative के रूप में हुई थी जिसमें आप किसी भी YouTube विडियो को सर्च कर सकते हैं. YouTube की भांति ही GenYoutube भी अपने यूजर को विडियो recommend करता है.

GenYoutube के बारे में पूरी जानकारी

सॉफ्टवेयर का नामGenYoutube
केटेगरीAll Audio & Video Downloader
वेबसाइटgenyt.net
नवीनतम संस्करणv50.2
लाइसेंसफ्री

GenYoutube से विडियो डाउनलोड कैसे करें

GenYoutube वेबसाइट के द्वारा YouTube, Instagram, Facebook, Share chat पर उपलब्ध विडियो और उसके ऑडियो फ़ॉर्मेट को डाउनलोड करना बहुत ही आसान है. आप निम्नलिखित प्रोसेस को फॉलो करके GenYoutube से किसी भी YouTube विडियो को डाउनलोड कर सकते हैं.

  • सबसे पहले आप अपने वेब ब्राउज़र में YouTube को ओपन कर लीजिये.
  • इसके बाद जिस विडियो को आप डाउनलोड करना चाहते हैं उसे ओपन करें.
  • ब्राउज़र से YouTube विडियो की लिंक कॉपी करें.
  • यदि आप YouTube App का इस्तेमाल कर रहे हैं तो लिंक को कॉपी करने के लिए विडियो के नीचे बने Share के आइकॉन पर क्लिक करें और फिर विडियो की लिंक कॉपी कर लीजिये.
ब्राउज़र से YouTube विडियो की लिंक कॉपी करें.
  • अब GenYoutube की ऑफिसियल वेबसाइट genyt.net को ओपन करें.
  • जिस विडियो की लिंक आपने कॉपी की है उसे यहाँ सबसे ऊपर Paste कर दीजिये और फिर Go बटन पर क्लिक करें.
GenYoutube की ऑफिसियल वेबसाइट genyt.net को ओपन करें
  • अब वह विडियो आपके सामने स्क्रीन पर आ जायेगी, इस पेज को थोडा स्क्रोल करने पर आपको Generate Download Link का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक कर लीजिये.
Generate Download Link पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपके सामने उस विडियो के अलग – अलग फॉर्मेट में डाउनलोड लिंक आ जायेगी, आप जिस भी फॉर्मेट Quality में YouTube विडियो डाउनलोड करना चाहते हैं उस पर क्लिक करके YouTube विडियो डाउनलोड कर सकते हैं.
विडियो और ऑडियो का फॉर्मेट चुनें

इस प्रकार से आप GenYoutube की मदद अपने किसी भी पसंदीदा YouTube विडियो को डाउनलोड कर सकते हैं.

GenYoutube के ब्राउज़र एक्सटेंशन को इनस्टॉल कैसे करें

आप GenYoutube को क्रोम, सफारी और फायर फॉक्स ब्राउज़र में एक्सटेंशन के रूप में इनस्टॉल कर सकते हैं. आपको GenYoutube की ऑफिसियल वेबसाइट में इन तीनों ब्राउज़र के लिए GenYoutube Extension लिंक मिल जायेगी. आप जिस भी ब्राउज़र का इस्तेमाल कर रहे हैं उसमें GenYoutube एक्सटेंशन को डाउनलोड करके इनस्टॉल कर सकते हैं.

GenYoutube की विशेषतायें

GenYoutube सॉफ्टवेयर में अनेक सारे Feature मौजूद हैं जो इस सॉफ्टवेयर को अन्य से अलग बनाते हैं. GenYoutube के कुछ प्रमुख feature निम्नलिखित हैं –

  • GenYoutube सुपर फ़ास्ट सॉफ्टवेयर है, जो बहुत कम समय के अन्दर बड़ी से बड़ी साइज़ की YouTube विडियो डाउनलोड करने की सुविधा देता है.
  • आप GenYoutube पर विडियो सर्च करके प्ले भी कर सकते हैं.
  • आप कोई एपिसोड या मूवी को सर्च करके खोज सकते हैं और उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं.
  • सर्च की गयी विडियो को आप Date, Time, Title, View Count और Rating के आधार पर Short कर सकते हैं.
  • GenYoutube गाने या विडियो डाउनलोड करने के 55 फॉर्मेट को सपोर्ट करता है.जिसमें Mp4, Mp3, WebM, 3GP, FLV आदि शामिल हैं.
  • GenYoutube के द्वारा YouTube की कोई भी प्रतिबंधित विडियो को भी डाउनलोड किया जा सकता है.
  • GenYoutube आपको Vevo videos, region protected विडियो और age-restricted video को भी डाउनलोड करने की अनुमति देता है.

FAQs: GenYoutube Video Download Kaise Kare

GenYoutube क्या है?

GenYoutube एक ऑनलाइन YouTube Video Downloader है जिसका इस्तेमाल करके आप किसी भी YouTube विडियो को 55 फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं.

क्या GenYoutube की कोई मोबाइल ऐप है?

जी नहीं, आपको ना ही गूगल प्ले स्टोर पर GenYoutube की कोई ऐप मिलेगी और ना ही इसके ऑफिसियल वेबसाइट में कोई ऐप की लिंक दी गयी है. इसलिए आप GenYoutube का इस्तेमाल अपने ब्राउज़र में ही करें.

क्या GenYoutube से YouTube विडियो डाउनलोड करना लीगल है?

जी हाँ GenYoutube से YouTube विडियो डाउनलोड करना लीगल है लेकिन आप इसके द्वारा डाउनलोड किये गए विडियो का इस्तेमाल किसी YouTube या किसी अन्य प्लेटफ़ॉर्म में नहीं कर सकते हैं, क्योंकि YouTube की सभी विडियो कॉपीराइट होती है.

क्या GenYoutube पर विडियो अपलोड कर सकते हैं?

जी नहीं वर्तमान समय में GenYoutube पर विडियो अपलोड करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

GenYoutube के Alternative कौन से सॉफ्टवेयर है?

GenYoutube के कुछ बेस्ट Alternative Savefrom.Net, Videoder, InsTube, VidMate इत्यादि हैं.

इन्हें भी पढ़े

अंतिम शब्द  – जेन यूट्यूब से कोई भी विडियो कैसे डाउनलोड करें हिंदी में

अगर आप भी YouTube विडियो को फ्री में डाउनलोड करना चाहते हैं तो GenYoutube आपके लिए एक अच्छा विकल्प है. अभी के समय में यह एक बहुत ही लोकप्रिय YouTube Video Downloader है. GenYoutube के द्वारा आप किसी भी फॉर्मेट में YouTube विडियो अपने मोबाइल गैलरी में डाउनलोड कर सकते हैं.

उम्मीद करते हैं दोस्तों इस ब्लॉग पोस्ट में दी गयी जानकारी आपको पसंद आई होगी और आप GenYoutube का इस्तेमाल करके YouTube विडियो को डाउनलोड करना सीख गए होंगें. फिर भी अगर आपके मन में इस लेख को लेकर कोई डाउट हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं.

अगर इस आर्टिकल से आपको कुछ फायदा पहुंचा है तो इस लेख को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें, और इसी प्रकार के लेख पढने के लिए हमारे ब्लॉग पर विजिट करते रहें.

2 thoughts on “GenYoutube: जेन यूट्यूब से ऑडियो विडियो डाउनलोड कैसे करें”

  1. GenYoutube is a user-friendly platform for downloading YouTube videos, offering a wide range of video format options and a convenient interface.

    Reply

Leave a Comment