हिंदी से इंग्लिश ट्रांसलेशन कैसे करें – हिंदी में

हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट कैसे करें : क्या आप जानना चाहते हैं Hindi Ko English me Translate Kaise Kare तो इस लेख को पूरा पढ़ें. इसमें हमने आपको हिंदी से इंग्लिश में ट्रांसलेट करने के सबसे आसान तरीका बताये हैं जिसकी मदद से आप आसानी से हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट कर सकते हैं.

वैसे इन्टरनेट पर बहुत सारे टूल और एप्लीकेशन हैं जिससे आप आसानी से ट्रांसलेट कर सकते हैं पर कुछ Tool में ट्रांसलेट किये गए Language को समझना बहुत ही मुश्किल होता है.

यदि आपको हिंदी से इंग्लिश में परिवर्तन करना है, (How to translate hindi into English In Hindi) हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेशन करना है या Hindi को English कैसे  बनाये? इसके अलावा English को Hindi में  Convert कैसे करें?

इस लेख में आपकी सारी समस्या का समाधान है क्योकिं जो भी एप्लीकेशन और टूल इस लेख में बताये गए हैं वे बहुत ही अच्छी Accuracy के साथ अनुवाद करने के सक्षम हैं. तो आइये बिना देरी के शुरू करते हैं इस लेख को – हिंदी से इंग्लिश ट्रांसलेशन कैसे करें.

Hindi Se English Me Translation Kaise Kare app

Hindi Ko English Me Translate Kaise Kare

हिंदी को इंग्लिश (अंग्रेजी) में ट्रांसलेट करने के आपको इन्टरनेट पर बहुत सारे Tool मिल जायेंगे पर कुछ Tool के रिजल्ट विश्वसनीय नहीं होते हैं इसलिए हम आपको इन्टरनेट पर मौजूद चार ऐसे Tool के बारे में बताएँगे जिससे कि आप आसानी से हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट कर सकते हैं.

How To Translation Hindi To English In Hindi

हिंदी को इंग्लिश या किसी भी भाषा में ट्रांसलेट करने के लिए निम्न टूल उपयोग करें.

Google Translate (गूगल ट्रांसलेट)

Google Translate के बारे में आप सब ने ही तो सुना होगा और लगभग आपमें से बहुत सारे लोग भी इस Tool का इस्तेमाल करते होगे हिंदी को इंग्लिश में बनाना और ऑनलाइन ट्रांसलेट करने के लिए.

गूगल ट्रांसलेट क्या है (What Is Google Translate In Hindi)

Google Translate गूगल का एक Online Translating Tool है जिसकी मदद से लगभग 109 भाषाओ में अनुवाद किया जा सकता है. गूगल ने इस Tool को 2006 में बनाया था. पूरी दुनिया में लगभग 500 मिलियन से भी ज्यादा लोग इस Tool का इस्तेमाल करते हैं. इस Tool की मदद से Real Time वास्तविक समय में बोलकर भी ट्रांसलेट कर सकते हैं.

गूगल ट्रांसलेट की मदद से आप Hindi को English से Translation करने के अलावा अन्य भाषा जैसे – Punjabi, Bengali, Tamil, Gujarati, Kannada, Marathi, Telugu, Malayalam, Odia, और Urdu में आसानी से ट्रांसलेशन कर सकते है.

Google Translate से हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट कैसे करें 

Google Translate के द्वारा अनुवाद करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप को फॉलो कीजिए 

Step 1 – सबसे पहले Google में Google Translate लिखकर सर्च करें. और जो पहला लिंक होगा उस पर क्लिक करें. आप इस लिंक के द्वारा भी Google Translate को ओपन कर सकते हैं. 

Step 2 – अब यहाँ पर आपको 2 बॉक्स दिखाई देंगे जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है.

गूगल ट्रांसलेट tool

Step 3 – चूँकि हम हिंदी को English में ट्रांसलेट कर रहें हैं तो जो पहला बॉक्स है उसमें ऊपर की तरफ जो एरो का चिन्ह है उस पर क्लिक करें, वहां पर आपको बहुत सारी भाषाएं दिखाई देंगी. आपको Hindi को सेलेक्ट कर कर लेना है. 

Step 4 – दुसरे बॉक्स में Language को English सेलेक्ट कर लें.

Step 5 – अब आप हिंदी को इंग्लिश में आसानी से ट्रांसलेट कर सकते हैं. 

हिंदी से इंग्लिश ट्रांसलेट उदाहरण 

तो देखा दोस्तों आपने Google Translate के द्वारा आप कितनी आसानी से हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट कर सकते हैं. 

Google Translate की विशेषताएँ 

गूगल ट्रांसलेटर की कुछ विशेषताएं इसे खास बनाती हैं, चलिए उन विशेषताओं के बारे में जान लेते हैं – 

  • Google Translate की मदद से आप 109 भाषाओँ में अनुवाद कर सकते हैं.
  • बोल कर भी ट्रांसलेट कर सकते हैं.
  • लगभग 38 भाषाओ में आप कैमरा के द्वारा भी ट्रांसलेट कर सकते हैं. इसके द्वारा जिस Word को ट्रांसलेट करना है उसे Scan करना होता है फिर आप इसे ट्रांसलेट कर सकते हैं. 
  • Google Translate के द्वारा ट्रांसलेट किये गए वाक्य को Save भी किया जा सकता है. 

Google Translate उपयोग करने के फायदे 

  • गूगल ट्रांसलेट के द्वारा किसी भी शब्द या वाक्य को 109 भाषओं में पढने योग्य ट्रांसलेट किया जा सकता है. बहुत सारे Tool में ट्रांसलेट करने के बाद के वाक्य सही से समझ में नहीं आते हैं. 
  • किसी भी Language को 109  Language में ट्रांसलेट कर सकते हैं. 
  • 88 प्रतिशत की Accuracy के साथ अनुवाद कर सकते हैं. 

Google Translate के नुकसान 

  • गूगल ट्रांसलेट के द्वारा हिंदी को संस्कृत में ट्रांसलेट नहीं किया जा सकता है. 
  • गूगल ट्रांसलेट के द्वारा 109 भाषाओ में ही अनुवाद किया जा सकता है पर पुरे विश्व में लगभग 6500 भाषाएं बोली जाती है जिसमें से 21 मुख्य भाषाएं भारत में बोली जाती हैं. 

Hindi Ko English Me Translate Karne Wala App

अगर आप मोबाइल में हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट करना चाहते हैं तो कुछ App के द्वारा आप इसे आसानी से कर सकते हैं, आप चाहे तो मोबाइल में अपने इन्टरनेट ब्राउज़र के द्वारा ऊपर बताई गयी विधि से भी ट्रांसलेट कर सकते हैं. लेकिन फोन में कोई भी App आपको ज्यादा सहूलियत देती है. 

#1 – Google Translate App (गूगल ट्रांसलेट एप्प)

आप मोबाइल में Google Translate App को डाउनलोड कर सकते हैं. आप एंड्राइड और iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम में इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं.

आप अपने App Store में Google Translate लिखकर सर्च करें यह App आपको आसानी से मिल जाएगा. इस App की रेटिंग 4.5 स्टार की है और 1 बिलियन से भी ज्यादा लोगों ने इस एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में इनस्टॉल करके रखा है. 

#2 – Microsoft Translator (माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर)

Microsoft Translator माइक्रोसॉफ्ट का एक प्रोडक्ट है. माइक्रोसॉफ्ट का एक सर्च इंजन भी है जिसका नाम बिंग है. डेस्कटॉप और लैपटॉप में बिंग का बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाते है मोबाइल की तुलना है. 

Microsoft Translator में 60 से भी ज्यादा भाषाओ को ट्रांसलेट कर सकते हैं. इसमें आप Text, Voice, Conversion, Camera की मदद से ट्रांसलेट कर सकते हैं. 

आपके App Store में यह App आपको आसानी से मिल जाएगा. प्ले स्टोर में इस App की 4.6 स्टार की रेटिंग है और 50 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड किया है. 

#3 – Translate All (ट्रांसलेट आल एप्प)

हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट करने वाला दूसरा App है Translate All. यह एप्लीकेशन भी आपको प्ले स्टोर में आसानी से मिल जाएगा. 

इस App में आपको 100 से ज्यादा भाषाओ का ट्रांसलेट कर सकते हैं. इस App की एक खास बात यह है कि इसमें आप Voice, Text और Camera के द्वारा ट्रांसलेट कर सकते हैं.

प्ले स्टोर में इस App को 4.0 स्टार की रेटिंग मिली है और 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने इस App को डाउनलोड किया है. आप भी इस App को Try कर सकते हैं.

इन्हें भी पढ़े 

FAQ For Hindi to English Translation in Hindi

हिंदी वाक्य को इंग्लिश में ट्रांसलेट कैसे करें?

Google Translator की मदद से आप आसानी से हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट कर सकते हैं.

हिंदी को संस्कृत में कैसे ट्रांसलेट करें?

हिंदी को संस्कृत में ट्रांसलेट करने के लिए एंड्राइड मोबाइल में एक एप्लीकेशन आती है जिसका नाम है Learn Sanskrit From Hindi. इस App के द्वारा आप आसानी से हिंदी को संस्कृत में कैसे ट्रांसलेट कर सकते हैं.

मोबाइल में हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट कैसे करें?

आप मोबाइल में Google Translate App, Microsoft Translator और Translate All App की मदद से हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट कर सकते हैं.

लैपटॉप में हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट कैसे करें?

लैपटॉप में Google Translator के द्वारा हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट कर सकते हैं.

हमने सीखा – Hindi से English में Translation कैसे करे

दोस्तों जैसे कि हमने आपको इस लेख में बताया है कि Hindi Ko English me Translate Kaise Kare और आपको 3 ऐसे मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में बताया जिनकी मदद से आप आसानी से हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट कर सकते हैं. 

अगर आपको हिंदी से इंग्लिश में ट्रांसलेट करने में कोई भी परेशानी आती है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं. आशा करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा और इस लेख से आपको बहुत कुछ जानने को मिला होगा. इस लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करके अन्य लोगों की भी मदद करें. 

2 thoughts on “हिंदी से इंग्लिश ट्रांसलेशन कैसे करें – हिंदी में”

  1. सबसे पहले इतनी आवश्यक जानकारी को इतने आसान एवं हर किसी की समझ में आ जाने वाली भाषा में लिखने के लिए आप बधाई के पात्र है .. आजकल बहुत से लोग भाषाई संघर्ष से जूझते मिलते हैं कारण है , ज्यादातर जगहों में अंग्रेजी का प्रयोग होना , लेकिन आपने इतने उपाय बताएं हैं की हर ऐसा व्यक्ति जो दूसरी भाषाओं के साथ चाहे वह लिखने में हो या पढ़ने में असहज महसूस करता हो , इनका प्रयोग करके अपनी मुश्किल को आसान बना सकता है .. आगे भी इसी तरह की उपयोगी जानकारियों को अपने पाठकों के साथ साझा करते रहें .. यही शुभकामना है ..
    धन्यवाद

    Reply

Leave a Comment