जॉयस्टिक क्या है (परिभाषा, प्रकार, इतिहास, उपयोग) Joystick in Hindi

What is Joystick in Hindi: आप में से बहुत सारे लोगों ने कंप्यूटर में Video Game तो खेले होंगे. और शायद आपने D टाइप का एक उपकरण का इस्तेमाल भी गेम खेलने में किया होगा जिसमें बटन भी होते हैं.

पर क्या आप इसे D टाइप उपकरण का नाम जानते हैं, आपमें से बहुत कम लोग ही इस उपकरण का नाम जानते होंगे. चलिए हम आपको बताते हैं इस उपकरण को जॉयस्टिक कहते हैं.

अब ये Joystick Kya Hai In Hindi, Joystick का कहाँ-कहाँ इस्तेमाल होता है, इस प्रकार के प्रशन आपके मन में आ रहे होंगे. इस लेख में हमने आपको जॉयस्टिक क्या होता है, Joystick कितने प्रकार का होता है, इसकी खोज कब हुई और इसके फायदे नुकसान क्या हैं यह सारी जानकारी दी है.

इस लेख Joystick In Hindi को अंत तक पूरा पढ़ें इसमें आपको जॉयस्टिक की पूरी जानकारी मिलेगी. इस लेख के बाद आपको किसी अन्य लेख में जाने की जरुरत नहीं होगी तो चलिए शुरू करते हैं इस लेख को – जॉयस्टिक क्या है और इसके उपयोग हिंदी में.

जॉयस्टिक क्या है (परिभाषा, प्रकार, इतिहास, उपयोग) What is Joystick in Hindi

जॉयस्टिक क्या है (What is Joystick in Hindi)

जॉयस्टिक कंप्यूटर में एक इनपुट डिवाइस के रूप में इस्तेमाल की जाती है जिसके द्वारा कर्सर के Movement को नियंत्रण किया जाता है. Joystick को D टाइप उपकरण के नाम  से भी जाना जाता है.

जॉयस्टिक के नीचे एक पोटेंशियोमीटर लगा होता है जिससे इसमें Movement होता है. इसी पोटेंशियोमीटर के कारण ही स्टिक वापस अपनी जगह पर आती है. जॉयस्टिक को किसी भी Direction में घुमा सकते हैं. जॉयस्टिक खास बात यह है की इससे कंप्यूटर में गेम खेलने में आसानी होती है.

जॉयस्टिक का चित्र 

इसके अलावा इसमें अनेक प्रकार के बटन होते हैं जिससे कंप्यूटर को अलग – अलग Command देते हैं. जॉयस्टिक का प्रयोग आमतौर पर कंप्यूटर में विडियो गेम खेलने में किया जाता है. 

जॉयस्टिक की परिभाषा (Definition of Joystick in Hindi)

जॉयस्टिक कंप्यूटर की एक ऐसी इनपुट डिवाइस है जिसकी मदद से पॉइंटर या कर्सर को नियंत्रित किया जाता है. 

जॉयस्टिक के तत्व (Element of Joystick in Hindi)

 जॉयस्टिक में मुख्य निमं 8 तत्व (Element) होते हैं – 

  1. Stick (छड़ी)
  2. Base (आधार)
  3. Trigger (ट्रिगर)
  4. Extra Button (अतिरिक्त बटन)
  5. Auto fire switch (ऑटो फायर स्विच)
  6. Throttle (थ्रॉटल)
  7. Hat Switch (टोपी स्विच) 
  8. Suctions Cups (सक्शन कप)

जॉयस्टिक का इतिहास (History of Joystick in Hindi)

जॉयस्टिक एक बहुत ही पुरानी डिवाइस है इसे सबसे पहले Robert Esnault Pelterie ने 20 वी शदी में बनाया था. वह एक फ़्रांसिसी पाईलेट थे. 

Electricity की मदद से चलने वाले दो बटन का जॉयस्टिक 1944 में जर्मनी में बनाया गया था. 

कंप्यूटर में विडियो गेम खेलने वाले जॉयस्टिक को 1972 में Ralph H Bear ने बनाया था. 

जॉयस्टिक के प्रकार (Type of Joystick in Hindi)

जॉयस्टिक बहुत प्रकार की होती है जिसमें से पांच मुख्य प्रकार की जॉयस्टिक निम्न प्रकार से है- 

#1 – Digital Joystick (डिजिटल जॉयस्टिक)

घरेलु कंप्यूटरों में इस्तेमाल की जाने वाली यह सबसे आम जॉयस्टिक है. इस प्रकार के जॉयस्टिक को चारों दिशाओं (Up, Down, Left, Right) में आसानी से घुमाया जाता है. आज के डिजिटल कंप्यूटर में डिजिटल जॉयस्टिक का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है. 

#2 – Paddle Joystick (पडल जॉयस्टिक)

पडल जॉयस्टिक सबसे पुराने जॉयस्टिक हैं और पहले विडियोगेम खेलने में इस प्रकार के जॉयस्टिक का इस्तेमाल होता था. यह एक साधारण नियंत्रक है जिसमें एक knob (घुंडी) होती है जिसका उपयोग game को control करने के लिए किया जाता है.

पडल जॉयस्टिक नियंत्रण के लिए एनालॉग सिधांत का इस्तेमाल करते हैं, ये बस पोटेंशियोमीटर और बटन से मिलकर बने होते हैं. 

#3 – Analog Joystick (एनालॉग जॉयस्टिक)

एनालॉग जॉयस्टिक डिजिटल और पडल दोनों प्रकार की जॉयस्टिक की संयोजन की तरह थे. कर्सर के नियंत्रण के लिए इस प्रकार के जॉयस्टिक में भी अन्य जॉयस्टिक की तरह पोटेंशियोमीटर का इस्तेमाल किया जाता है. 

#4 – PC Analog Joystick (पीसी एनालॉग जॉयस्टिक)

पीसी एनालॉग जॉयस्टिक आज के समय में सबसे आम एनालॉग जॉयस्टिक है. इस जॉयस्टिक को सबसे पहले IBM ने अपने कंप्यूटर के साथ उपयोग किया था. यह एनालॉग जॉयस्टिक की तरह ही होती है लेकिन इस जॉयस्टिक में 2 बटन होते हैं

#5 – Joypad (जॉयपैड)

जॉयपैड में एक D – Pad होता है जिसकी मदद से इसे चारों दिशाओं में नियंत्रित किया जा सकता है. इस प्रकार के Joystick को आज के समय में गेम खेलने में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है. 

जॉयस्टिक के उपयोग (Uses of Joystick in Hindi)

जॉयस्टिक का सबसे अधिक इस्तेमाल Video Game खेलने में किया जाता है. लेकिन इसके अलावा भी जॉयस्टिक बहुत सारे कामों में इस्तेमाल में लाई जाती है. 

जैसे कि उद्योगों में, एसेम्बली लाइन, क्रेन, एक्सलेटर आदि में जॉयस्टिक का इस्तेमाल किया जाता है. विमानों में Main Flight Controller के रूप में जॉयस्टिक का इस्तेमाल किया जाता है. 

लेकिन उद्योगों और विमानों में इस्तेमाल की जाने वाली जॉयस्टिक Video Game वाली जॉयस्टिक की तुलना में बहुत अलग होती है. उद्योगों में उपयोग में लाई जाने वाली जॉयस्टिक की संरचना जटिल होती है.

उद्योगों के जॉयस्टिक और Video Game वाली जॉयस्टिक की कीमत्त में भी बहुत अंतर होता है. उद्योगों और विमानों के जॉयस्टिक महँगी होती है Video Game वाली जॉयस्टिक की तुलना में.

जॉयस्टिक के फायदे (Advantage of Joystick in Hindi)

जॉयस्टिक के बहुत सारे फायदे होते हैं जो इस प्रकार से हैं – 

  • जॉयस्टिक की मदद से कंप्यूटर में Game खेल सकते हैं. 
  • जॉयस्टिक को आसानी से चला सकते हैं. 
  • इसके काम करने की क्षमता बहुत अच्छी होती है. 
  • जॉयस्टिक को 3D तरीके से भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • रेसिंग और मिशन वाले Game के लिए जॉयस्टिक बहुत उपयोगी होती है. 

जॉयस्टिक के नुकसान (Disadvantage of Joystick)

जॉयस्टिक के थोडा बहुत नुकसान भी हैं जैसे कि – 

  • शुरुवात में पॉइंटर को स्क्रीन में चलाने में थोड़ी मुश्किल होती है. 
  • अधिक जोर से चलाने पर जॉयस्टिक की स्टिक टूट भी सकती है इसलिए इसे चलते समय सावधानी बरतनी चाहिए. 
  • जॉयस्टिक के ज्यादा इस्तेमाल करने से हाथ में दर्द भी हो सकता है. 

इन्हें भी पढ़े 

जॉयस्टिक से जुड़े सामान्य प्रश्न: FAQ For Joystick in Hindi 

जॉयस्टिक क्या है?

जॉयस्टिक एक इनपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर स्क्रीन में कर्सर को नियंत्रित करती है.

जॉयस्टिक कंप्यूटर की कौन सी डिवाइस है?

जॉयस्टिक कंप्यूटर की इनपुट डिवाइस है.

जॉयस्टिक कितने प्रकार की होती है?

जॉयस्टिक मुख्य रूप से पांच प्रकार की होती है – डिजिटल जॉयस्टिक, पडल जॉयस्टिक, एनालॉग जॉयस्टिक, PC एनालॉग जॉयस्टिक, जॉयपैड.

जॉयस्टिक किस काम में आती है?

जॉयस्टिक मुख्य रूप से Video Game खेलने के काम आती है.

विडियो गेम खेलने वाली जॉयस्टिक का अविष्कार किसने किया?

विडियो गेम खेलने वाली जॉयस्टिक का अविष्कार1972 मेंRalph H Bear ने किया था.

अंतिम शब्द – जॉयस्टिक क्या है हिंदी में

इस लेख में हमने आपको Joystick Kya Hai In Hindi की पूरी जानकारी विस्तृत रूप में दी जिससे कि आपको जॉयस्टिक के बारे में सही जानकारी हो. 

उम्मीद करते हैं यह लेख What Is Joystik In Hindi आपको पसंद आया होगा इसे सोशल मीडिया पर शेयर करके अन्य लोगों तक भी सही जानकारी पहुचाएं. 

1 thought on “जॉयस्टिक क्या है (परिभाषा, प्रकार, इतिहास, उपयोग) Joystick in Hindi”

Leave a Comment