माउस क्या है और कंप्यूटर माउस के प्रकार एवं कार्य (Mouse in Hindi)

What is Mouse in Hindi: computer के माउस से तो आप लोग भली भांति परिचित होंगे और आप जानते भी होंगे कि कंप्यूटर माउस क्या है और माउस का कंप्यूटर में क्या काम रहता है. 

पर क्या आप जानते हैं माउस का अविष्कार किसने किया, माउस कितने प्रकार के होते हैं, माउस के क्या-क्या काम हैं और माउस का पूरा नाम क्या है?

अगर आप ऊपर पूछे गए सभी सवालों का जवाब जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़िए इसमें आपको सारे सवालों का संतोषपूर्ण जवाब मिलेगा.तो आइये बिना समय गवांये शुरुवात से जानते हैं माउस क्या होता है.

माउस क्या है (What is Mouse in Hindi)

माउस कंप्यूटर का एक इनपुट डिवाइस है जिसका मुख्य रूप से प्रयोग कंप्यूटर में Pointer को Move करने के लिए किया जाता है. इसे Pointing Device के नाम से भी जाना जाता है. माउस हमें कंप्यूटर से जोड़े रखती है. माउस एक Input Device होता है.

माउस क्या है और कंप्यूटर माउस के प्रकार एवं कार्य (What is Mouse in Hindi)

माउस के द्वारा न सिर्फ Pointer को Move किया जाता है बल्कि File को Select करने किसी Program को खोलने  बंद करने के काम में भी माउस का इस्तेमाल होता है. 

माउस की परिभाषा (Definition of Mouse in Hindi)

माउस कंप्यूटर का ऐसा इनपुट डिवाइस होता है जिसका यूजर प्रयोग किसी समतल में रखकर कर्सर को इधर – उधर ले जाने के लिए करता है. 

माउस का पूरा नाम (Mouse Full Form in Hindi)

माउस का पूरा नाम (Full Form) Manually Operated User Selection Equipment होता है. जिसे हिंदी में उपयोगकर्ता के द्वारा मैन्युअल रूप से संचालित चयन उपकरण कहते हैं. 

  • M – Manually 
  • O – Operated 
  • U – User 
  • S – Selection 
  • E – Equipment 

माउस के अविष्कारक (Inventor of Mouse in Hindi)

माउस का अविष्कार सन 1963 में Douglas Engelbart ने किया था. वे Sandford Research Institute में एक शोधकर्ता थे. इनके द्वारा बनाये गए पहले माउस का नाम X – Y Pointer था. इसे इस्तेमाल करने के लिए दोनों हाथों की जरूरत पड़ती थी. आगे चलके माउस में और बदलाव किये गए जिससे इसका इस्तेमाल एक हाथ से कर सकते थे.

माउस से पहले कीबोर्ड के द्वारा कंप्यूटर को निर्देश दिए जाते थे जिससे कि बहुत ज्यादा समस्या होती है क्योकि इसमें सारे Key के बारे में जानकारी होना आवश्यक था कि कौन सी Key किस काम में आती है. और सभी key को याद रखना पड़ता था. इसी समस्या के समाधान के लिए Douglas Engelbart ने माउस का अविष्कार किया.

कंप्यूटर माउस के प्रकार (Type of Mouse in Hindi)

आजकल मार्किट में अनेक प्रकार के माउस उपलब्ध है. जिनमें से पांच प्रमुख प्रकार के Mouse के बारे में हमने आपको बताया है जो इस्तेमाल में लाये जाते हैं. 

Mechanical Mouse (यांत्रिक माउस)

Mechanical Mouse में नीचे एक रबर की बॉल लगी होती है, इस बॉल में Movement के द्वारा ही माउस स्क्रीन पर कर्सर को उसी दिशा में Move करते हैं. 

इस प्रकार के माउस का उपयोग पहले किया जाता था अब इनकी जगह पर Optical Mouse का इस्तेमाल किया जाता है. 

Optical Mouse (ऑप्टिकल माउस)

ऑप्टिकल माउस में रबर बॉल के स्थान पर LED ( Light Emitting Diode ) का इस्तेमाल किया जाता है. ये माउस Optical Sensor की मदद से Movement को Track कर पाते हैं.

आजकल इसी प्रकार के माउस का प्रयोग किया जाता है. Wired Mouse और Wireless Mouse दोनों ही Optical Mouse हैं. 

Wired Mouse (वायर्ड माउस)

Wired माउस को कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए एक USB Cable का इस्तेमाल होता है. ये माउस बहुत अधिक प्रयोग किये जाते हैं. Wired Mouse को चार्ज करने की जरुरत नहीं होती है यह System से ही Power लेते हैं. मार्किट में यह माउस उचित दामों पर उपलब्ध हो जाते हैं. 

Wireless Mouse (तार रहित माउस)

Wireless माउस में किसी भी प्रकार के वायर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है इसलिए इन्हें Wireless Mouse भी कहते हैं. Wireless Mouse को कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए USB Receiver का इस्तेमाल किया जाता है. जिसे कंप्यूटर के USB में Plugin किया जाता है. 

कुछ माउस को ब्लूटूथ के द्वारा भी कंप्यूटर से कनेक्ट कर सकते हैं. Wireless Mouse की Price Wired Mouse की तुलना में अधिक होती है.

माउस की संरचना / भाग (Part of Mouse in Hindi)

चूहे की तरह दिखने वाला इस इनपुट डिवाइस में बहुत सारे part होते हैं. इसके उपरी हिस्से में 2 बटन और एक Wheel होती है और नीचे एक बॉल होती है. 

इसके अलावा इसमें एक Circuit Board और एक वायर भी लगी होती है. आजकल बहुत सारे Wireless Mouse भी आते हैं. माउस के इन सभी भागों के अलग – अलग काम होते हैं. 

Left Button (बायां बटन)

माउस में Left Button यूजर द्वारा सबसे अधिक प्रयोग किया जाने वाला बटन होता है. इसके द्वारा कंप्यूटर में सारे महत्वपूर्ण कार्य किये जाते हैं. जैसे किसी File को Open करना. किसी Program को Close करना. जब एक बार Left बटन Press किया जाता है तो इसे Left Click कहते हैं और जब दो बार Left बटन Press किया जाता है तो इसे Double Click कहते हैं. 

Right Button (दायाँ बटन)

माउस में Right Button कंप्यूटर स्क्रीन में किसी भी File या Program के Sub- menu को open करने के लिए Right बटन का इस्तेमाल किया जाता है. एक बार Right बटन Press करने को Right Click कहते हैं. 

Wheel/Scroll Button (पहिया/स्क्रॉल बटन)

 यह दो बटनों के बीच में एक पहिये की तरह लगा होता है. इसका काम कंप्यूटर स्क्रीन को Scroll करने में किया जाता है इसलिए इसे Scroll Button भी कहा जाता है. 

Ball and Led (बॉल और एलईडी)

 माउस के नीचे एक बॉल या Led होती है. जब माउस को किस समतल में घुमाया जाता है तो यह बॉल घुमती है जिससे कंप्यूटर स्क्रीन में कर्सर Move करता है. Mechanical Mice में बॉल का इस्तेमाल किया जाता है और Optical Mice में Led का इस्तेमाल होता है.

Circuit Board (सर्किट बोर्ड)

Circuit Board माउस के अन्दर होता है इसमें सभी प्रकार के Electronic Component लगे होते हैं जिसके द्वारा माउस कंप्यूटर से Interact कर सकता है. और निर्देशों को प्राप्त करता है. 

Wired/Wireless (तार / वायरलेस)

कुछ माउस में एक USB केबल रहती है जिसके द्वारा माउस को कंप्यूटर से कनेक्ट किया जाता है और वही कुछ माउस wireless होती है जिसमें एक USB receiver होता है जिसके द्वारा माउस कंप्यूटर से कनेक्ट रहता है. 

Trackball (ट्रैकबॉल)

इस प्रकार के माउस optical mouse की तरह ही होते हैं, माउस के बीच वाले बटन में एक बॉल लगी रहती है और कंप्यूटर स्क्रीन पर कर्सर को Move करने के लिए बॉल को घुमाना पड़ता है. इस प्रकार के माउस की स्पीड बहुत अधिक होती है इन्हें Control करने में कुछ समय लगता है. 

माउस कैसे काम करता है (How Does Mouse Work in Hindi )

जैसे कि ऊपर हमने लेख में बताया आजकल सबसे ज्यादा Optical Mouse ही इस्तेमाल किये जाते हैं तो हम आपको Optical Mouse कैसे काम करता है इसकी जानकारी देंगे. 

Optical Mouse में पीछे की ओर एक LED लगी रहती है जो Desk के ऊपर चमकती है. यह Light Mouse के नीचे स्थित Photocell पर Reflect होती है. Photocell में एक Lens लगी होती है जो Reflected Light को Magnify करती है उसी के आधार पर Mouse यूजर के हाथ की Movement को पहचान पता है. 

जब यूजर माउस को Move करता है तो Reflected Light की दिशा भी बदलती है जिससे कि Mouse यूजर के Movement के अनुसार कर्सर को Move करता है. 

माउस के काम/कार्य (Work of Mouse in Hindi)

माउस के द्वारा कंप्यूटर में बहुत सारे काम कर सकते हैं माउस के द्वारा किये जाने वाले कुछ काम इस प्रकार से हैं.

  • कंप्यूटर स्क्रीन पर कर्सर को कही भी ले जा सकते हैं. 
  • कंप्यूटर स्क्रीन पर File को सेलेक्ट कर सकते हैं एक साथ में कई सारी File को Select कर सकते हैं. 
  • किसी File को एक स्थान से दुसरे स्थान में Move कर सकते हैं. 
  • कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख रहे किसी File को Double Click करके Open कर सकते हैं. 
  • कंप्यूटर स्क्रीन पर चल रहे किसी Program को बंद कर सकते हैं.  
  • माउस में Scroll Button के द्वारा कंप्यूटर स्क्रीन को Scroll कर सकते हैं. 
  • माउस के द्वारा हम कंप्यूटर में ग्राफिक Editing कर सकते हैं. 

माउस के फायदे (Advantage of Mouse)

  • माउस की मदद से कीबोर्ड में Key की अधिक जानकारी न होने पर भी कंप्यूटर में बहुत कुछ काम कर सकते हैं. 
  • एक साथ में कई सारी File को Select कर सकते हैं. 
  • किसी File या Folder को एक स्थान से दुसरे स्थान में ले जा सकते हैं. 
  • कोई Document बनाते समय उसमें Image add करने पर Image के Size को छोटा – बड़ा कर सकते हैं. 
  • Double Click के द्वारा कंप्यूटर Screen से ही कोई File या Folder को Open कर सकते हैं.
  • किसी भी Webpage या Document को बीच वाले Wheel बटन के द्वारा Scroll कर सकते हैं. 

माउस के नुकसान (Disadvantage of Mouse)

  • माउस का इस्तेमाल किसी भी Base में नहीं कर सकते हैं. इसके लिए समतल Base का होना जरुरी है. 
  • Wired Mouse में केबल होने के कारण अधिक दूर से माउस का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. 
  • Wireless Mouse में Battery ख़त्म होने की समस्या रहती है. 

इन्हें भी पढ़े 

FAQ For Mouse in Hindi 

Touchpad क्या होता है?

Touchpad एक Internal Mouse होता है जो Laptop और कुछ keyboard में पहले से ही लगा होता है. जब यूजर अपनी उँगलियों के द्वारा Touchpad में Movement करता है तो कंप्यूटर स्क्रीन पर कर्सर भी Move करने लगता है.

Mouse Pad क्या होता है?

जिस समतल पर माउस को चलाया जाता है उसमें एक Pad की जरुरत होती है जिससे Mouse अच्छी तरह से काम करें उसे ही Mouse Pad कहते हैं. अधिकतर Optical माउस को चलाने के लिए Mouse Pad की आवश्यकता होती है.

क्या बिना माउस के कंप्यूटर चला सकते हैं?

बिना माउस के आप कंप्यूटर जरुर चला सकते हैं, पर बिना माउस के कंप्यूटर चलाने में आपको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपको कीबोर्ड में सारी Key के बारे में पता होना चाहिए. इसलिए आपको याददास्त अच्छी होनी आवश्यक है. क्योकि बिना माउस के कीबोर्ड के द्वारा ही कंप्यूटर को निर्देश दिया जा सकता है.

माउस का अविष्कार किसने किया?

माउस का अविष्कार 1963 में Douglas Engelbart ने किया.

माउस का दूसरा नाम क्या है?

माउस का दूसरा नाम Pointer Device है.

माउस में कितने बटन होते हैं?

माउस में तीन बटन होते हैं. Left, Right और Scroll.

माउस के बीच वाले बटन को क्या कहते हैं?

माउस के बीच वाले बटन को स्क्रोल बटन (Scroll Button) कहते हैं.

माउस का पूरा नाम क्या है?

माउस का पूरा नाम Manually Operated User Selection Equipment होता है, हिंदी में इसे उपयोगकर्ता के द्वारा मैन्युअल रूप से संचालित चयन उपकरण कहते हैं.

निष्कर्ष – माउस क्या है इन हिंदी

हमने इस लेख में आपको Mouse Kya Hai इन हिंदी से लेकर माउस के बारे में बहुत सारी जानकरी दी है जिससे आपको यक़ीनन माउस के बारे में बहुत कुछ पता चला होगा. 

यदि इस लेख what is mouse in hindi से जुड़ा कोई प्रश्न है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है.

उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको जरुर पसंद आया होगा. इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें. और इसी प्रकार के ज्ञान से भरे लेख को पढ़ने के लिए हमारें computer केटेगरी पर विजिट करें.

2 thoughts on “माउस क्या है और कंप्यूटर माउस के प्रकार एवं कार्य (Mouse in Hindi)”

    • धन्यवाद! सतीश जी. ऐसे ही हमारा साथ देते रहे और ब्लॉग पर पधारे.

      Reply

Leave a Comment