OMR और OMR शीट क्या है Full Form सहित – What is OMR in Hindi

OMR Kya Hai In Hindi: दोस्तों आपने परीक्षा में कभी न कभी OMR sheet का इस्तेमाल उत्तर पुस्तिका के रूप में तो किया ही होगा, पर क्या आपने कभी सोचा कि OMR Sheet में भरने वाले उत्तरों की एकदम सही जाँच कैसे की जाती है.

आज के इस लेख में आपको OMR Sheet को चेक करने वाले डिवाइस OMR के बारे में पूरी जानकारी देंगे. इस लेख में आपको OMR क्या है, OMR कैसे काम करता है, OMR के फायदे और नुकसान, OMR शीट क्या है और OMR शीट को कैसे भरा जाता है तथा OMR Full Form In Hindi की सारी जानकारी मिलेगी.

तो बने रहिये इस लेख के अंत तक और जानते हैं OMR क्या होता है.

OMR क्या है (ऑप्टिकल मार्क रीडर इन हिंदी)

OMR जिसका पूरा नाम और मतलब Optical Mark Reader होता है यह कंप्यूटर की एक इनपुट डिवाइस होती है जिसका इस्तेमाल OMR Sheet को इस्तेमाल करने के लिए किया जाता है.

OMR और OMR शीट क्या है Full Form सहित - What is OMR in Hindi
OMR Scanner

वर्तमान समय में अधिकतर परीक्षाएं OMR Sheet पर कराई जाती है, जिसमें काले पेन्सिल से गोले को भरना होता है. OMR Sheet को OMR Reader के द्वारा पढ़ा जाता है.

OMR का उपयोग न केवल स्कूल में किया जाता है बल्कि कई व्यवसाय और एजेंसियां अपने डेटा इनपुट को सरल बनाने के लिए OMR का इस्तेमाल करती है.

ऑप्टिकल मार्क रीडर परिभाषा (Definition of OMR in Hindi)

ऑप्टिकल मार्क रीडर एक इनपुट डिवाइस होती है जिसका इस्तेमाल OMR Sheet को पढने के लिए किया जाता है.

ज्यादातर इसका इस्तेमाल प्रतियोगी परीक्षा में किया जाता है. OMR की मदद से शिक्षक को कॉपी जांचने में आसानी होती है.

OMR का पूरा नाम (OMR Full Form in Hindi)

OMR Full Form – Optical Mark Reader या Optical Mark Recognition  होता है.

OMR को हिंदी में इसे “ऑप्टिकल निशान मान्यता” कहते हैं.

OMR का इतिहास (History of OMR in Hindi)

OMR का आविष्कार 1991 में Micheal Sokolski ने किया था. Micheal Sokolski पोलिश मूल के एक अमेरिकी डिज़ाइन इंजिनियर थे.  

OMR स्कैनर का उपयोग ग्रेड फॉर्म को स्कैन करने के लिए किया जाता था जिस पर छात्र बहुविकल्पीय प्रशनों का उत्तर चिन्हित करते थे. आज OMR का इस्तेमाल बहुत सारे व्यवसाय डेटा इनपुट को सरल बनाने के लिए करते हैं.

OMR कैसे काम करता है (How Does OMR Work in Hindi)

OMR Sheet को जब OMR स्कैनर में डाला जाता है तो यह स्कैनर एक लेजर लाइट को शीट पर डालता है और केवल काले घेरे वाले निशानों को स्कैन करता है.

OMR Sheet

OMR sheet में जहाँ पर गोलों को पूरा काला किया गया होता है वहां से लाइट कम मात्रा में वापस आती है और जहाँ पर गोलों को काला नहीं किया गया होता है वहां से लाइट अधिक मात्रा में वापस आती है.

और इस प्रकार से ऑप्टिकल मार्क रीडर सही उत्तरों की जाँच कर लेता है.

OMR के फायदे (Advantage of OMR in Hindi)

ऑप्टिकल मार्क रीडर के निम्न फायदे होते हैं –

  • OMR के इस्तेमाल से समय की बचत होती है, यह डिवाइस बहुत कम समय में अधिक कापियों की जाँच कर ने में सक्षम है.
  • OMR की मदद से कॉपी की जाँच करने में गलती की संभावना कम हो जाती है.
  • OMR की मदद से बहुत सरलता के साथ डेटा को कलेक्ट किया जा सकता है.

OMR के नुकसान (Disadvantage of OMR in Hindi)

ऑप्टिकल मार्क रीडर के कुछ नुकसान भी हैं जो निम्न प्रकार से हैं –

  • अगर OMR sheet को सावधानीपूर्वक नहीं भरा गया तो OMR स्कैनर इसे read नहीं कर पायेगा.
  • OMR स्कैनर का इस्तेमाल केवल बहुविकल्पीय विकल्पों को लिए किया जाता है सिंगल डेटा Collection के लिए इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. 

OMR शीट क्या है (What is OMR Sheet in Hindi)

OMR शीट एक ऐसी शीट होती है जिसका इस्तेमाल Multiple Choice Question  वाले टेस्ट का जवाब देने के लिए किया जाता है. OMR sheet में कुछ गोले बने होते हैं और सही जवाब वाले गोले को काली पेन से भरना होता है. आपने भी परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रशनों का उत्तर देने के लिए OMR sheet का इस्तेमाल किया होगा.

OMR Sheet Form

OMR शीट का उपयोग (Uses of OMR Sheet in Hindi)

वर्तमान समय में बहुत सारे विभागों में डेटा इनपुट को सुरक्षित, सरल और तेजी से करने के लिए किया जाता है, OMR sheet का इस्तेमाल निम्न कामों में किया जाता है –

  • परीक्षाओं में
  • बैंकिंग बिभाग में
  • फीडबैक लेने में
  • सर्वे में

OMR शीट कैसे भरें (How to fill OMR Sheet in Hindi)

वैसे OMR शीट को भरने की प्रकिया आपको OMR sheet पर ही मिल जाएगी, लेकिन जो लोग पहली बारे OMR शीट भरने जा रहे हैं वे OMR Sheet को भरते समय निम्न बातों का ध्यान रखें –

  • OMR भरते समय गोले को पूरा काला करें, अगर आप अधुरा काला करेंगे तो OMR स्कैनर उसे पढ़ नहीं पायेगी.
  • गोला भरते समय ध्यान रखें कि केवल गोले के अन्दर ही भरें, लाइन से बाहर न जायें.
  • गोला भरते समय उसे बार – बार बिगाड़े नहीं.
  • सही उत्तर सोच – समझ कर भरें, अगर आपके एक गोला काट कर उत्तर दुसरे गोले में भरा है तो OMR स्कैनर उसे read नहीं कर पायेगा.
  • गोले को काला करने के अतिरिक्त उसमें कोई अन्य निशान नहीं लगाये.

तो यह थी कुछ सावधानियाँ जो आपको OMR Sheet भरते समय बरतनी चाहिए.

इन्हें भी पढ़े 

FAQ For OMR in Hindi

OMR कंप्यूटर की कौन सी डिवाइस है?

OMR कंप्यूटर की इनपुट डिवाइस होती है.

OMR का पूरा नाम क्या है?

OMR का पूरा नाम Optical Mark Reader होता है.

OMR रीडर का क्या काम होता है?

OMR रीडर का प्रमुख काम OMR Sheet को पढना होता है.

OMR का अविष्कार किसने किया?

OMR का आविष्कार Micheal Sokolski ने किया था.

OMR शीट क्या होती है?

OMR शीट एक ऐसी sheet होती है जिस पर बहुविकल्पीय प्रशनों के जवाब गोलों को भरकर दिया जाता है.

निष्कर्ष – ओएमआर क्या है हिन्दी में  

इस लेख में हमने आपको What Is OMR In Hindi की पूरी जानकारी हिंदी भाषा के आसान शब्दों में दी है जिसे पढने के बाद आपको OMR स्कैनर और OMR Sheet के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी.

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह ओएमआर क्या है लेख जरुर पसंद आया होगा, इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें और OMR का मतलब जानने में उनकी मदद करें.

2 thoughts on “OMR और OMR शीट क्या है Full Form सहित – What is OMR in Hindi”

  1. O M R full form – ‘Optical Mark Recognition’ होता है और OMR को हिंदी में ‘ऑप्टिकल निशान मान्यता’ कहते है।

    Reply

Leave a Comment