वाई-फाई क्या है उपयोग और कैसे काम करता है (WiFi in Hindi)

WiFi Full Form in Hindi: कंप्यूटर के WiFi के बारे में तो आप लोगों ने जरुर सुना होगा. इन्टरनेट के आने से WiFi एक Common Word है जिसका इस्तेमाल हम लगभग हर दिन अपने दैनिक जीवन में करते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि WiFi क्या है, WiFi कैसे काम करता है.

 अभी तक आप WiFi के बारे में केवल इतना जानते होंगे कि WiFi एक ऐसा Network होता है जिसकी मदद से हम बिना केबल के इन्टरनेट से Connect हो सकते हैं. लेकिन WiFi इससे भी कहीं अधिक है. इस लेख को पूरा अंत तक पढने के बाद आपको WiFi के बारे में बहुत कुछ जानकारी हासिल हो जायेगी.

इसलिए अगर आप भी जानना चाहते हैं कि WiFi क्या होता है तो इस लेख को पूरा अंत तक जरुर पढ़ें. चलिए आपका ज्यादा समय न लेते हुए शुरू करते हैं इस लेख को और जानते हैं WiFi क्या है इन हिंदी.

वाई फाई क्या है (What is WiFi in Hindi)

Wi–Fi जिसका कि पूरा नाम Wireless Fidelity है. यह एक Wireless Network Technology है जिसकी मदद से हम कंप्यूटर, मोबाइल या अन्य किसी डिवाइस को Internet से Connect कर सकते हैं, और network बनाकर इन उपकरणों की मदद से सूचनाओं का आदान – प्रदान कर सकते हैं.

वाई-फाई क्या है इसका उपयोग और कैसे काम करता है (What is WiFi in Hindi)

 Wi–Fi High Speed इन्टरनेट Data और Network कनेक्शन प्रदान करने के लिए रेडियो सिग्नल का प्रयोग करता है. वास्तव में Wi–Fi एक वायरलेस नेटवर्किंग सुविधा है इसे हम WLAN (Wireless Local Area Network) के नाम से भी जानते हैं.

Wi–Fi के माध्यम से हम अपने कंप्यूटर, मोबाइल, प्रिंटर, विडियो कैमरा जैसे अन्य सभी डिवाइस को इन्टरनेट से जोड़ सकते हैं. इन सभी डिवाइस में पहले से Wi–Fi चिप लगी होती है.

अब आपको समझ में आ गया होगा कि WiFi क्या है.

WiFi का पूरा नाम क्या है (WiFi Full Form in Hindi)

Wi–Fi  का फुल फॉर्म Wireless Fidelity (वायरलेस फिडेलिटी) है.

WiFi का इतिहास (History of WiFi in Hindi)

WiFi का आविष्कार John O’ Sullivan ने 1991 में किया था. John O’ Sullivan उस समय CSIRO कंपनी में नौकरी करते थे. ऐसा माना जाता है कि उनकी पूरी टीम ने मिलकर WiFi का आविष्कार किया था लेकिन John O’ Sullivan ने उसमें बदलाव करके WiFi की Speed को और भी अधिक बढ़ा दिया था और सिग्नल को और भी बेहतर बनाया था. इसलिए John O’ Sullivan को WiFi Network का अविष्कारक माना जाता है.

WiFi के संस्करण (Version of WiFi In Hindi)

समय – समय पर WiFi नेटवर्क को और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए WiFi के नए – नए version भी आते रहते हैं जिन्हें WiFi Standards भी कहते हैं. अभी तक WiFi के सभी संस्करण निम्न प्रकार से हैं –

  •  WiFi 1: 802.11a  – इस तकनीकी का आविष्कार 1999 में IEEE ने किया था. जो कि 5 GHz आवर्ती पर 54 Mbps गति से 115 फिट तक काम करता था.
  • WiFi 2:  802.11b – यह 1999 में घरेलू उपयोग के लिए बना था, जो 5 GHz आवर्ती पर 11 Mbps गति से 115 फिट तक काम करता था.
  • WiFi 3: 802.11g –इसे वर्ष 2003 में 802.11a व 802.11b को मिलाकर बनाया गया था, जो 2.4 GHz आवर्ती पर 54 Mbps गति से 125 फिट तक काम करता था.
  • WiFi 4: 802.11n – यह वर्ष 2009 में 2.4 GHz व 5 GHz दोनों आवर्ती राऊटर (Dual Band Router) पर काम करने के लिए बनाया गया था। इसकी डाटा भेजने की गति 54 Mbps और 230 फिट तक काम करता था.
  • WiFi 5: 802.11ac – यह वर्ष 2014  में बनाया गया था, जो 5 GHz आवर्ती पर 1.3 Gbps की गति से 115 फिट तक काम करता था.
  • WiFi 6: 802.11ax – WiFi का यह version सबसे नवीनतम है, इसकी स्पीड 10GBps है.

WiFi कैसे काम करता है (How Does WiFi Work in Hindi)

आज के समय में लगभग हर कोई WiFi Network का इस्तेमाल करता है पर बहुत ही कम लोगों को पता होता है कि आखिर WiFi काम कैसे करता है. अगर आपको भी पता नहीं है कि WiFi काम कैसे करता है तो इस इनफार्मेशन को जरुर पढ़ें.

WiFi तकनीकी में एक ऐसा उपकरण लगा होता है जो कि वायरलेस सिग्नल को ट्रांसमिट करती है, आमतौर पर यह डिवाइस HotSpot या राऊटर होता है.

ब्रॉडबैंड और राऊटर में बाहर से आए हुए इन्टरनेट कनेक्शन की केबल लगी रहती है. राऊटर इन्टरनेट से जुड़कर सूचनाओं को रेडिओ तरंग में बदल देता है. WiFi डिवाइस अपने वातावरण में मौजूद WiFi Signal से Connect होकर अपने आस – पास एक छोटा सा Wireless Signal का एरिया बनाता है इसे WiFi Zone कहते हैं.

इस एरिया में जितने भी डिवाइस होते हैं उन्हें हम WiFi से Connect कर सकते हैं. लैपटॉप, मोबाइल, प्रिंटर, टेबलेट आदि डिवाइस में पहले से Wireless Adapter लगा होता है जिसकी मदद से ये सभी डिवाइस आसानी से WiFi Signal को प्राप्त कर लेते हैं. लेकिन डेस्कटॉप में Wireless Adapter नहीं लगा होता है इसलिए USB Port के द्वारा Adapter लगा कर डेस्कटॉप में WiFi का इस्तेमाल किया जाता है.

WiFi क्या काम करता है

WiFi का इस्तेमाल हम अपने स्मार्टफ़ोन, कंप्यूटर आदि डिवाइस को इन्टरनेट से जोड़ने के लिए करते हैं. पर वास्तव में WiFi इन्टरनेट का Wireless Connection नहीं है. यह उन डिवाइस का Wireless Connection होता है जिनकी मदद से हम WiFi Access कर सकते हैं.

WiFi अपने से Connected डिवाइस को Local Network तक पहुँच देता है जिसकी मदद से आप बिना तार के अपने डिवाइस को इन्टरनेट से Connect कर सकते हैं.

WiFi के उपयोग (Uses of WiFi in Hindi)

आज के समय में WiFi का उपयोग लगभग हर जगहों में Smartphone, Laptop, Computer आदि डिवाइस को इन्टरनेट से Connect करने के लिए किया जाता है.

शिक्षा से ऑनलाइन होने से घर, स्कूल, कॉलेज आदि स्थानों पर WiFi की भूमिका महत्वपूर्ण है. ऑफिस के भी WiFi का इस्तेमाल बखूबी किया जाता है. ऑफिस में सभी सिस्टम WiFi से Connect रहते हैं जिससे कि कंपनियों का काम सुचारू रूप से चलता रहे.

हम अपने आस – पास देखेंगे तो लगभग सभी जहग WiFi को जरुर पायेंगे. आपने भी कभी न कभी WiFi का उपयोग जरुर किया होगा.

WiFi की विशेषताएं (Feature of WiFi in Hindi)

  • Speed – WiFi की Speed मोबाइल नेटवर्क की तुलना में बहुत Fast होती है. इसी कारण से अधिकतर लोग WiFi Network का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं.
  • Cost – मोबाइल Data की तुलना में WiFi की Cost बहुत कम होती है और Jio के आने के बाद तो WiFi और भी सस्ता हो गया है.
  • Multiple Device – एक WiFi Network से आप अनेक डिवाइस Connect कर सकते हैं.
  • Easy to Use – WiFi का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. आप अपने डिवाइस में WiFi को On करके और Password Enter करके WiFi का इस्तेमाल कर सकते हैं. WiFi का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी भी प्रकार की Technical Knowledge की जरुरत नहीं पड़ती है.

WiFi के फायदे (Advantage of WiFi in Hindi)

  • बिना किसी केबल के अपने डिवाइस को आप इन्टरनेट से Connect कर सकते हैं.
  • WiFi के Access Point से आप किसी भी Client को आसानी से हटा और जोड़ सकते हैं.
  • कंप्यूटर, स्मार्टफ़ोन आदि डिवाइस को WiFi से जोड़ना बहुत ही आसान है. बिना किसी Technical Knowledge के आप अपने डिवाइस को WiFi से जोड़ सकते हैं.
  • मोबाइल नेटवर्क की तुलना में WiFi की Speed बहुत अधिक होती है.
  • WiFi की मदद से आप एक Network से अनेक डिवाइस को Connect कर सकते हैं.

WiFi के नुकसान (Disadvantage of WiFi in Hindi)

  • जब एक ही Network में अधिक डिवाइस कनेक्ट होते हैं तो WiFi की Speed कम हो जाती है.
  • Wireless होने के कारण Full Security देना मुश्किल है.
  • WiFi की रेंज सीमित होती है आप जअधिक दूर से WiFi से Connect नहीं हो सकते हैं.
  • कई Location पर WiFi की Speed अच्छी नहीं होती है.

FAQ For WiFi in Hindi

WiFi का फुल फॉर्म क्या है?

WiFi का फुल फॉर्म Wireless Fidelity (वायरलेस फिडेलिटी) है.

WiFi का आविष्कार किसने किया?

WiFi का आविष्कार 1991 में John O’ Sullivan ने किया था.

WiFi का क्या काम होता है?

WiFi की मदद से हम अपने Smartphone, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि डिवाइस को इन्टरनेट से Connect कर सकते हैं.

WiFi की रेंज कितनी होती है?

वाई-फाई नेटवर्क की एक सीमा होती है जो आवृत्ति, संचरण शक्ति, एंटीना प्रकार, उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले स्थान और environment द्वारा सीमित होती है.

इन्हें भी पढ़े 

आपने सीखा: WiFi क्या है हिंदी में

इस लेख के माध्यम से आपने सीखा कि WiFi Kya Hai In Hindi और WiFi से जुडी अनेक जानकारी भी हमने आपके साथ साझा कि जिससे कि आपको WiFi Network के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त हो सके.

WiFi Network का इस्तेमाल करके हम Internet की Speed को बढ़ा सकते हैं और आज के समय में किसी भी डिवाइस को WiFi से Connect करना बहुत ही आसान है. सिर्फ अपने डिवाइस में WiFi को On तथा Password Enter करके WiFi का इस्तेमाल कर सकते हैं.

उम्मीद करते हैं आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा. इस लेख What Is Wifi In Hindi को सोशल मीडिया पर भी शेयर करके दुसरे लोगों तक सही इनफार्मेशन पहुँचाने में हमारी मदद करें.

2 thoughts on “वाई-फाई क्या है उपयोग और कैसे काम करता है (WiFi in Hindi)”

Leave a Comment